सहारनपुर, फरवरी 21 -- बिहारीगढ़ क्षेत्र के शिवालिक फार्म में जमीन व पार्टनरशिप विवाद में हुई शिवम राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी अजय राणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद की गई है। पुलिस इस गिरफ्तारी को सफलता जरूर मान रही है लेकिन चारों मुख्य ईनामी आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसपी देहात सागर जैन के अनुसार आरोपी अजय राणा पुत्र सुरेश राणा निवासी ग्राम सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ को रेस्ट एरिया ग्राम टांडा मानसिंह के पास से दबोचा गया। पूछताछ में उससे घटना के संबंध में अहम जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि इस हत्याकांड में पहले चार नामजद आरोपियों सुनील वर्मा, शक्ति ठाकुर, विक्रांत ठाकुर और विका...