बेगुसराय, अगस्त 17 -- नावकोठी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के निर्देशानुसार भाजयुमो बेगूसराय जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के द्वारा शिवम वत्स को युवा मोर्चा बेगूसराय का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिवम वत्स पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रत्याशी, नगर मंत्री बेगूसराय, विभाग सह संयोजक (बेगूसराय समस्तीपुर), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,एस एफ एस, प्रांत सह संयोजक जैसे दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। शिवम वत्स ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसका पूरी ईमानदारी और नए जोश से निर्वहन करूंगा। युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष को अजीत चौधरी,एबीवीपी प्रदेश मंत्री पुरूषोत्तम, चंदन , ब्रजेश, मिलन, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, लोजपा ने...