बदायूं, जनवरी 21 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव नगला डल्लू के रामदास-बृजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में श्री शिवमहापुराण कथा में कथाव्यास दीपक शंखधार ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने शिवभक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान सती चरित्र, शिव-पार्वती विवाह, भस्मासुर वध सहित कई पौराणिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। प्रवचनों के बीच भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। आयोजन में आसपास के गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.