गंगापार, फरवरी 19 -- सुरवल चंदेल में गुरुवार को आयोजित श्रीमद शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुरवल चंदेल से वैदिक रीति के अनुसार हवन-पूजन के उपरांत शुरू की गई। जिसमे पुरुष-महिलाओ ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर बाजे-गाजे के साथ नारीबारी चौराहे के चारो ओर बाजार के मंदिरो मे होते हुए कलश यात्रा, कथा स्थल पहुंची, जहां धार्मिक विधि एवं मंत्रोचारण के साथ स्थापित किया गया। धार्मिक भजनों व भगवान शिव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथाव्यास पंडित राधेश्याम त्रिपाठी द्वारा भगवान शिव की महिमा का सुंदर रोचक ढंग से संगीतमय वर्णन किया गया। यात्रा में कुंवर भोला सिंह, रत्नाकर सिंह, गणेश सिंह, देवेंद्र, शिवेंद्र सिंह, प्रभाकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.