संभल, जुलाई 13 -- सावन के पावन महीने का पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का पर्व बनकर आया है। जिलेभर के शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों की दीवारों पर रंगीन झालरों की चमक है, तो कहीं भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे हैं। जिले के कुल 87 शिव मंदिरों में जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है, लेकिन 10 प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा के साथ पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चन्दौसी क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर बेरनी, पातालेश्वर महादेव मंदिर पक्का बाग सरायतरीन, सूर्यकुंड मंदिर संभल, प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फत्तेहपुर भाऊ, प्राचीन शिव मंदिर सादातबाड़ी आदि। इन स्थानों पर पुलिस बल के अलावा सेवादारों की तैनाती भी की गई है, जो जलाभिषेक करने आए श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। एएसपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.