कौशाम्बी, फरवरी 15 -- देवाधिदेव महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि रविवार को दोआबा में पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मां रत्नावली की नगरी कौशाम्बी में भक्ति की अखंड धारा बही। प्रातःकाल से ही शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे। नगरों से लेकर गांवों तक के शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। भक्तगण स्नान-शुद्धि के पश्चात शिवभक्ति में लीन होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना में मग्न दिखे। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, जौ की बाली एवं चने की फलियां अर्पित कर आस्थावानों ने विधिपूर्वक बाबा का पूजन किया। ॐ नमः शिवाय का मंत्र जाप दिनभर वातावरण में गूंजता रहा, मानो समस्त सृष्टि शिव तत्त्व में विलीन हो गई हो। मंझनपुर के विख्यात बड़ा शिवालय में स्त्री-पुरुष भक्तों की घनी भीड़ रही। सरायअकिल के महाकालेश्वर म...