मऊ, फरवरी 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के चार स्थानों से महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव बारात निकालने एवं प्रसाद वितरण तथा भव्य भंडारे को लेकर पुलिस ने विभिन्न शिव मंदिरों पर पहुंचकर समिति के लोगों से जानकारी प्राप्त की। शनिवार की शाम पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे के निर्देशन में कोतवाल कमलकांत वर्मा समेत पुलिस के लोगों ने स्थानीय मोहल्ले के सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शहीद चौराहा स्थित शिव मंदिर, करहा, वलीदपुर आदि शिव मंदिरों पर पहुंचकर निकलने वाली शिव बारात तथा प्रसाद वितरण को लेकर मंदिर समिति के लोगों से वार्ता किया। उन्होंने सभी लोगों को मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, रजत गुप्ता, आदि मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.