मऊ, फरवरी 4 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त बुधवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल पीत वस्त्रधारी महिलाओं के साथ युवतियों ने कलश उठाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। कलश यात्रा में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई हुई महिलाएं धार्मिक गीत गाते हुए चल रही थी। गाजे बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा ने लगभग चार किलोमीटर दूरी तय की। जिस भी रास्ते से कलश यात्रा गुजरी वह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन कलश यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का हर-हर महादेव के गगन भेदी उद्घोष के साथ स्वागत कर रहे थे। कलश यात्रा कुंज वन कुटीर बुढ़वा बाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.