बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती। हिन्दू पंचांग में सावन मास की शुरुआत होते ही शिव भक्तों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है तो रूद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान हो रहे हैं। भक्त इस महीने में शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास कर रह हैं। पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु महादेव पर जल, दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल आदि से अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। रूद्राभिषेक कराते हुए पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि रुद्राभिषेक में प्रयुक्त विभिन्न द्रव्यों का अलग अलग महत्व है। श्रावण मास में दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यह उपाय आध्यात्मिक शांति देने के साथ ही जीवन में समृद्धि लाने वाला माना जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.