कौशाम्बी, फरवरी 13 -- शिवमंगल सिंह इंटर कॉलेज अंबाई बुजुर्ग में गुरुवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन देर शाम तक उत्साहपूर्वक चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं नाटक, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाट्य मंचन कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावुक कर दिया। सामाजिक मुद्दों एवं शिक्षा पर दिए गए प्रभावशाली भाषणों की लोगों ने सराहना की और आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षकों द्वारा मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.