बुलंदशहर, फरवरी 12 -- गंगातट पर हजारों शिव भक्त कांवड़ लेने पहुंचे। कांवड़ सजाने के सामान की सैकड़ों दुकानें सज गई हैं। प्रशासन भी मेला की व्यवस्थाओं में जुटा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हजारों शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल भरकर ले जाते हैं। शिव चौक से जाह्नवी द्वार तक दुकानदारों द्वारा कांवड़ सजाने के सामान की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। छोटी काशी में प्रति वर्ष श्रावण व फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि लगभग एक लाख श्रद्धालु गंगाजल भरकर अराध्य देव पर जलाभिषेक करते हैं। प्रशासन द्वारा मेला के दौरान मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप आदि घाटों पर गहरे जल में बैरिकेडिंग, रात्रि में प्रकाश, पेयजल, मोबाइल शौचालय आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन व नगर पालिका द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। नगर के टाउन स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.