बिहारशरीफ, मार्च 27 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के टिकाबिगहा गांव में धार्मिक प्रवचन में शिवलोक धर्मशाला के संस्थापक रामलखन प्रसाद ने शिव और राम के संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महादेव के ईष्ट श्रीराम हैं और श्रीराम के ईष्ट भगवान शिव हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग शिव और राम में अंतर देखते हैं, वे भगवान की कृपा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि पैदल यात्रा करने वाले शिव भक्तों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। सनातन धर्म की रक्षा में संतों और महात्माओं की भूमिका अहम बताते हुए उन्होंने समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.