बक्सर, फरवरी 14 -- बक्सर, हिप्र। महाशिवरात्रि को लेकर आज यानी रविवार की शाम तक गोलम्बर से ब्रह्मपुर तक जाने वाली फोरलेन के बाएं लेन पर सभी प्रकार के वाहन के परिचालन पर रोक रहेगी। सिर्फ पैदल श्रद्धालु इस लेन से जायेगें। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से निर्धारित जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सदर अनुमण्डल अंतर्गत गोलम्बर चौक पर पूर्वी तरफ फोरलेन के एंट्री पॉइंट, ओकिनावा निरंजनपुर, अहिरौली, सरस्वती विद्या मंदिर के सामने, चुरामनपुर चट्टी गांव जाने का रास्ता, चुरामनपुर चट्टी कट, पड़री मोड़, पड़री मोड़ कट, दलसागर के पास बैरिकेडिंग की गई है। जबकि डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत प्रताप सागर कट, नवाडेरा मोड़, महाराजा कोठी, ढकाईच, गरहथा खुर्द, व ओझा पेट्रोल पम्प के पास बैरियर लगाई गई है। दरअसल, महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार की शाम से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.