गंगापार, फरवरी 15 -- सैदाबाद बाजार में महाशिवरात्रि के मौके पर शिवबारात में शामिल भक्त नाचते गाते विवाह स्थल पर पहुंचे। हजारों की संख्या में शिवबारात में शामिल भक्तों के लिए बाजार वासियों ने जलपान आदि के इंतजाम किए थे। शिव विवाह संपन्न होने पर मौजूद लोगों ने हर हर बम के जयकारे लगाए। सैदाबाद में कई गांवों से शिवबारात के मौके पर झांकियां निकाली जाती रही है। हरिपुर, दुसोती, सैदाबाद से निकली झांकियों के आगे घोड़े चलते है। भगवान शंकर की झांकी आगे व पीछे बाराती के रूप में भगवान विष्णु, नारद सहित अन्य देवी देवताओ की झांकियां चलती है। पीछे डीजे की धुन पर नाचते भक्त भगवान का जयकार लागते हुए चलते है। सभी झाकियां नीमहरा धाम पर एकत्रित हुई। निमहारा धाम में एकत्रित हुई झांकियां सैदाबाद पुरानी बाजार पहुंचाती है जहां विवाह से संबंधित सभी आधुनिक तैयारिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.