लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- लखीमपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शिवप्रसाद द्विवेदी को पार्टी का जनपद लखीमपुर खीरी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर शिवप्रसाद द्विवेदी ने बताया कि वह पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को जिले में मजबूत करेंगे और चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...