कोडरमा, फरवरी 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम शिवपुर में गुरुवार को जिला आयुष कोडरमा के तत्वावधान में एक दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों एवं योग के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सतगावां के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी पीयूष कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहयोगी चिकित्साकर्मी धनंजय कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुष पदाधिकारी पीयूष कुमार ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि घर के आसपास उपलब्ध पौधों का सही तरीके से उपयोग कर सामान्य बीमारियों का उपचार संभव है। शिविर में कुल 114...