चंदौली, फरवरी 27 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेन के शिवपुर मजरा निवासी छह वर्षीय आरुष मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर से गायब हो गया था। बुधवार की सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर कुएं से बरामद हुआ है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवपुर निवासी सरोज कुमार मुंबई के एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। उसकी मां संजू देवी बेटे आरुष और 8 वर्षीय पुत्री को घर छोड़कर खेत में काम करने गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गांव में एक गोलगप्पे बेचने वाला आया था। गांव के बच्चों संग आरुष भी वहां गया हुआ था। कुछ बच्चों ने गोलगप्पे खाए उसके बाद गोलगप्पे वाला वहां से चला गया। बच्चे भी अपने घर को चले गए। खेत से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.