लातेहार, जुलाई 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ के शिवपुरी मोहल्ले में जलजमाव से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। मोहल्ला में बारिश का पानी घुटने तक जमा हो गया हैं। जहां लोगों का अब पैदल चलना भी दूभर हो गया हैं। पिछले दिनों यहां साफ सफाई भी कराई गई थी। परंतु नतीजा शुन्य निकला। मोहल्ले के विवेक कुमार, विकास कुमार आदि ने कहा कि यह स्थिति पिछले कई सालों से यूं ही बरकरार हैं। परंतु इसकी सुध ना काफी पूर्व के जनप्रतिनिधियों, ना ही नगर पंयाचत के अधिकारी ने ली। उन्होंने बताया कि उक्त मोहल्ले में सालों भर नाली का गंदा पानी जमा रहता हैं। नाली का गंदा पानी को पार कर ही लोग मंदिर, मस्जिद, चर्च या सप्ताहिक मंगलहाट में बाजार करने जाते हैं। इस जलजमाव ने वार्ड के निवासी समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलजमाव के कारण राहगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.