शिवपुरी, मार्च 19 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी के माता टीला डैम में नाव के डूबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। कल यानी 18 मार्च की देर शाम हुए इस हादसे के बाद सातों की तलाश की गई,लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अबतक 7 में से 6 शव ढूंढ़ निकाले गए हैं, एक की तलाश जारी है। अब इस हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछोर के एसडीएम ने इस घटना में सामने आई लापरवाही के बारे में बताया। नाव में कुल 15 लोग सवार थे जिसमें 7 की मौत हो गई तो वहीं 8 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। एसडीएम पिछोर शिवदयाल धाकड़ कहते ने बताया कि एसडीआरएफ टीम,पुलिस प्रशासन और माताटीला बांध की टीम के साथ मिलकर खोज अभियान में सक्रिय रूप से लगी हुई है। उन्होंने बताया कि नाव अपनी क्षमता से अधिक भरी हुई थी और किसी के पास कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं था। उन्होंने बताया सभी लोग माता टीला डैम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.