बलरामपुर, फरवरी 22 -- ललिया संवाददाता। ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से शिवपुरा व अमवा गांव में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में टीम ने घर-घर पहुंचकर 102 दुधारू भैंसों का टीकाकरण कर उनके स्वास्थ्य की जांच भी की। अभियान को लेकर पशुपालकों में उत्साह रहा तथा सभी ने सहयोग प्रदान किया। डॉ. सिंह ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। समय पर टीकाकरण से इस बीमारी की प्रभावी रोकथाम संभव है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी पात्र पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। पशुपालकों को सलाह दी गई कि पशुओं को हरा चारा, नमक व मिनरल मिक्सचर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.