भागलपुर, फरवरी 20 -- शिवनारायणपुर बाजार स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास रामनारायण साह के घर से अज्ञात चोरों ने 15 टीन गुड़ की चोरी कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार सुबह तब हुई, जब घर में रखे गुड़ के टीन गायब पाए गए। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाना में लिखित सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा चोरी गए गुड़ की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...