महाराजगंज, फरवरी 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने शिवनगर वार्ड में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। शहर के शिवनगर वार्ड निवासी विजय कुमार यादव अपनी पत्नी का इलाज कराने चंदौली गए हुए थे। इसी दौरान सोमवार की रात उनके सूने घर को निशाना बनाया गया। आरोपी यूसुफ अली (21) छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। छत पर लगे दरवाजे के ऊपर लगी सीमेंट की शीट तोड़कर भीतर घुस गया। अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात व नगदी साफ कर दी थी। मंगलवार को जब पीड़ित परिवार वापस लौ...