दरभंगा, जनवरी 12 -- इस बस हादसे में बिरौल प्रखंड के इटवा शिवनगर गांव के एक ही परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए हैं। घायलों में 40 वर्षीय चंदन ठाकुर, उनकी 35 वर्षीय पत्नी सोनू देवी, 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार एवं नौ वर्षीय पुत्री नव्या कुमारी शामिल हैं। इस घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे जख्मी आदर्श ने अपने गांव में रह रहे 65 वर्षीय दादा रविंद्र ठाकुर को दी। घर के सभी सदस्यों के जख्मी होने की सूचना मिलते ही 60 वर्षीय उनकी दादी लीना देवी बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद पूरे मोहल्ले के लोग उसके घर जमा हो गए। किसी तरह लोगों ने जब लीना देवी को होश में लाया तभी उसने बताया कि उसके परिवार के सभी लोग गांव आने के दौरान बस दुर्घटना में जख्मी हो गये हैं। इतना सुनते ही गांव के लोग अवाक रह गए। सभी हाल-चाल जानने के लिए एक-दूसरे से पूछताछ करने लगे। पंचायत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.