बेगुसराय, फरवरी 13 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शिवनगर गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव दूसरे दिन शुक्रवार को भी बरामद नहीं हो सका है। शुक्रवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार दिनभर खोजबीन की जाती रही। लगभग 7 घंटे के अथक प्रयास के बाद भी देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। बताते चलें कि गुरुवार को लगभग 12 बजे थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी मनोज राय का 12 वर्षीय किशोर पुत्र भूषण कुमार अपने अपने अन्य दोस्तों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। साथ में मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.