सोनभद्र, जनवरी 13 -- घोरावल, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार मंदिर के पीछे मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो दर्जन से अधिक दुकानें जल गई। आग लगने से लगभग 20 लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घोरावल के शिवद्वार मंदिर के पीछे स्थित दुकानों में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर लगभग दो दर्जन दुकानें जल गई। इसमें खिलौने, जनरल स्टोर, पूजन सामग्री आदि की दुकानें थी। आग का विकराल रूप देखकर दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद सभी दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.