बदायूं, फरवरी 16 -- बिसौली। गांव दासपुर में शिवतेरस मेले का क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मेला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने विधायक आशुतोष मौर्या को शिव परिवार की प्रतिमा भेंट की। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे और आस्था को मजबूत करते हैं। मेला में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खान-पान की विभिन्न दुकानों ने भी डेरा डाल लिया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष निगमेश्वर मिश्रा. पूर्व मंडल अध्यक्ष नीटू पाल. प्रधान राधेश्याम सागर. अमित शर्मा. राजवीर यादव. अनुज राजपूत. बंटी सिंह राजपूत. नत्थू सिंह राजपूत. प...