हरिद्वार, मार्च 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। शिवडेल स्कूल की जगजीतपुर और भेल शाखाओं में विद्यारंभ संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी ने दीप प्रज्वलन और पुष्पमाला अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती और भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की। स्वामी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिलक लगाकर कलावा बांधा और उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। स्वामी शरद पुरी ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा के अनुसार हर शुभ कार्य की शुरुआत ओंम् के उच्चारण से होती है। ओंम् केवल एक ध्वनि नहीं है, बल्कि यह सम्पूर्ण ब्रह्मांड की उत्पत्ति और स्थिति का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.