उरई, फरवरी 15 -- कुसमिलिया। डकोर के कुठौंदा, कुसमिलिया, मुहाना, सिमिरिया, गुढ़ा एवं बंधौली में धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। घोड़े और बैंडबाजों के साथ निकली शिव बारात में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बारात में भूत प्रेत के वेश में लोगों के बीच भगवान शंकर की सुंदर सी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शिवजी ब्याहने चले पालकी सजा के...' गीत पर भक्तों ने जमकर डांस भी किया। पूर्व सांसद व कृभको अध्यक्ष डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव व पूर्व डकोर ब्लॉक प्रमुख तेजपाल यादव ने शिव मंदिर में हवन-पूजन कर देश की खुशहाली और तरक्की की प्रर्थना की। मनोज यादव, अतुल यादव, विनोद, सोनू, पिण्टू, नानू यादव, रामनरेश तिवारी, हरीशंकर, मुलायम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...