मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- शहर के शिव चौक पर प्रसाद चढ़ाने आए भक्त व सफाई कर्मचारी के बीच दंगल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। भक्त व सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट होती देख लोगों ने बीच बचाव कराया। उसके बाद पुलिस दोनों को चौकी पर ले गयी और उनके बीच समझौता करा दिया। भक्त व सफाई कर्मचारी के बीच मारपीट का वीडियो देखकर लोग अचरज में हैं। शुक्रवार को शिवचौक पर एक युवक प्रसाद चढ़ाने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर जूते उतारने को लेकर सफाई कर्मचारी नरेश ने उसे मना कर दिया। इस बात को लेकर भक्त व सफाई कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गयी। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मामला सड़क पर आ गया। सफाई कर्मचारी व भक्त ने एक दूसरे से गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बाद दोनों के बीच लात-घूसे चल गए। मारपीट होते देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने दोनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.