सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सोनबरसा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कचोर गांव में शिवचर्चा महिला संकीर्तन मंडली द्वारा रविवार को शिवचर्चा एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना प्रस्तुत कर की गई। कार्यक्रम में आस- पास के सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित शिव भक्तों को किरण देवी, पिंकी कुमारी, मंजू गुप्ता,रेखा देवी, राजकली देवी,पंकज ठाकुर, अमिताभ गुरु भाई, रविन्द्र गुरु भाई, उमेश गुरु भाई,सोनेलाल गुरुभाई ने उपस्थित भक्तों को शिव महिमा की विस्तृत जानकारी दी एवं शंकर भगवान से जुड़ी कई रोचक कहानियां भी सुनाई। तत्पश्चात स्थानीय शिव भक्तों के द्वारा संगीतमय भजन का आयोजन किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। उपस्थित भक्तो ने भजन संध्या का खूब आनंद उठाया। वक्ताओं ने कहा सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.