पूर्णिया, फरवरी 15 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा स्थित शिवशक्ति पीठ सार्वजनिक मां महाकाली मंदिर, श्रीराम ठाकुरबाड़ी आर्य नगर हाट में महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत शिवचंदी पोखर पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान पुजारिन शिल्पी सुमन के नेतृत्व में कई महिलाओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सालिता झा द्वारा धार्मिक कथा वाचन के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। मंदिर अध्यक्ष प्रिंस पंकज तथा संयोजक-सह-सचिव बमबम साह ने बताया कि कसबा की पौराणिक परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य, यज्ञ या विवाह से पूर्व शिवचंदी पोखर पूजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत प्राचीन शिवशक्ति पीठ मंदिर में तीन दिवसीय शिवशक्ति विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम के तहत देर रात तक मंडप पूजन, हल्दी-मेहंदी तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.