सुल्तानपुर, अक्टूबर 5 -- भदैया, संवाददाता। दुर्गापूजा मेला और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी अभियान के अंतर्गत बीते सात दिनों में शिवगढ़ व देहात थाना पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले सात शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अक्टूबर को निरीक्षक (मिशन शक्ति) अनिल वर्मा महिला आरक्षी नीलम सिंह, रंजना यादव व पूजा पाल के साथ दोमुहा के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी कुछ महिलाओं ने बताया कि हनुमानगंज बाजार प्रधान सूरज सिंह के घर के पास एक युवक महिलाओं पर अश्लील इशारे कर रहा है। टीम मौके पर पहुंची और युवक अनिल कुमार गौतम (19) पुत्र सुरेश गौतम, निवासी अहिमाने को गिरफ्तार कर लिया गया। 27 सितंबर को महानपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान महिलाओं ने शिकायत की कि एक युवक अश्लील गीत गा रहा है। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.