साहिबगंज, फरवरी 17 -- बरहेट । महाशिवरात्रि पर बाबा गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में दूसरे दिन सोमवार को करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मौके पर साफा होड़ व विदिन समाज के हजारों श्रद्धालु विभिन्न अखाड़ों में गुरु बाबा की देख-रेख में विधिवत पूजा अर्चना की। अखाड़े में त्रिशूल के अलावा भोले शंकर पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सफेद कपड़े में विदिन समाज के हजारों महिला पुरुष जुटे हुए थे। दूसरी ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर शिवगादी प्रबंध समिति के सदस्यों के अलावा बोरियो प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर नुनुदेव राय, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार सहित अन्य पुलिस दलबल मुस्तैद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...