वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। शिवगंगा एक्सप्रेस में रविवार को नई दिल्ली स्टेशन पर विदेशी नागरिक का 15 हजार रुपये, 60 यूरो, एक क्रेडिट और दो डेबिट कार्ड तथा पासपोर्ट चोरी हो गया। जीआरपी ने पीड़ित को बनारस स्टेशन पर केस दर्ज कराने की बात कहकर खानापूरी कर रवाना कर दिया। नीदरलैंड निवासी रियेटवेल्ट अपनी पत्नी के साथ शिवगंगा से वाराणसी आ रहे थे। वह एसी-2 बोगी में बर्थ संख्या-16 पर सवार थे। इसी दौरान चोरों ने उनका सामान पार कर दिया। सूचना पर जीआरपी के जवान पहुंचे और जांच का कोरम पूरा किया। ट्रेन सोमवार सुबह बनारस स्टेशन पर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...