नई दिल्ली, फरवरी 5 -- राज्य में चल रही सत्ता की खींचतान के बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को भरोसा जताया कि जब भी कांग्रेस हाईकमान कोई राजनीतिक फैसला लेगा, उन्हें दिल्ली बुलाया जाएगा। बुधवार को विधानसभा सत्र खत्म होने के तुरंत बाद, राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं। इसी बीच शिवकुमार से पूछा गया कि क्या वे हाईकमान के बुलावे का इंतजार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि बेशक जब भी जरूरत होगी हाईकमान हमें बुलाएगा। पिछले साल 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्ताधारी पार्टी के अंदर नेतृत्व की खींचतान तेज हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.