पटना, दिसम्बर 29 -- राष्ट्रीय गांधी शिल्प बाजार में ठंड में भी मेले की रौनक बरकरार है। शाम होते ही लोक धुनों की तरफ दर्शक खींचे चले आ रहे हैं। सोमवार के शाम लोकगायिका अनन्या प्रकाश ने अपनी गायकी सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। बेहद सधे स्वर में भगवान राम को समर्पित भजन 'सिया जी के राम...' ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। श्रोताओं के जय राम के नारों से पूरा परिसर राममय हो गया। इसके बाद भोजपुरी लोकगीत गाया, जैसे कि अमवा-महुइया के झूमे डलिया.,पनिया के जहाज से., कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा..आदि ने श्रोताओं को झूमने मजबूर कर दिया। मौके पर बिहार संग्रहालय की उपनिदेशक मोमिता घोष, अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...