नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक भाभी जी घर पर हैं एक नए फ्लेवर के साथ स्ट्रीम होगा। भाभी जी घर पर हैं 2.0 में ओजी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा शिंदे की वापसी के बीच माना जा रहा है सौम्या टंडन भी शो में वापस आ सकती हैं। धुरंधर एक्ट्रेस से भी इस बारे में सवाल हुआ। आइए जानते हैं शो में वापसी को लेकर क्या बोलीं सौम्या टंडन?भाभी जी घर पर हैं में वापसी करेंगी सौम्या टंडन? जूम टीवी से खास बातचीत में सौम्या टंडन ने साफ किया कि वो शो में वापसी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, "नहीं, मैं भाभी जी पर बिल्कुल भी नहीं आनेवाली हूं। मैं दूसरे प्रोजेक्ट पर बढ़ चुकी हूं। अभी मैं कुछ और कर रही हैं। तो ये सवाल ही नहीं उठता है।" यह भी पढ़ें- धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलजला, चेक करें वर्ल्डवाइड टॉप 10 में कहां पहुंची...