हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- - नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को जारी किया पत्र हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों के शिलापट में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का नाम लिखना होगा। इसके लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों को पत्र जारी किया है। इसके अनुसार काम पूरा होने पर मेयर के साथ ही वार्ड के पार्षद का नाम लिखना होगा। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विभाग विकास योजनाओं के बजट से निर्माण कार्य करते हैं। इसके पूरा होने पर लगने वाले शिलापट में स्थानीय प्रतिनिधियों का नाम नहीं लिखे जाने की शिकायतें लगातार दर्ज हो रहीं हैं। जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी बनती रहती है। इसके समाधान के लिए सभी का नाम दर्ज करने की मांग प्रतिनिधि करते रहते हैं। अब इसके समाधान के लिए नगर आयुक्त ने जल संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.