मऊ, फरवरी 14 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटघर संजर में शुक्रवार रात्रि मनबढ़ों ने अमृत सरोवर पर लगे फिटिंग पोल और शिलापट को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान डा.ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने जांच पड़ताल किया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि इसके पूर्व भी अमृत सरोवर पर तोड़ फोड़ की गई थी। जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...