पटना, मार्च 12 -- नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि किसी भी शिलान्यास-उद्घाटन कार्यक्रम में शिलापट्ट पर उस क्षेत्र के विधायकों-विधान पार्षदों का नाम भी अनिवार्य रूप से रहेगा। इसको सख्ती से लागू करने के लिए विभाग की ओर से सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में शीघ्र दिशा-निर्देश दिया जाएगा। मंत्री बुधवार को विधान परिषद में तरुण कुमार के सवाल पर ये बातें कहीं। तरुण कुमार ने कहा कि किसी सरकारी कार्य का उनलोगों को ना तो सूचना दी जाती है और ना ही शिलापट्ट पर नाम अंकित किये जाते हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि हमने जिलों से जानकारी मांगी है, शिलापट्ट पर नाम रहते हैं। मगर कहीं इस तरह का मामला होगा कि नाम छूट गया है, तो विभाग इसको संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगा। डॉ. संजीव कुमार सिंह के ध्यानाकर्षण पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.