विकासनगर, जुलाई 7 -- हाजा गांव से शिलगूर महाराज की देव पालकी रात्रि प्रवास के लिए विकासनगर पहुंचीं। इस दौरान पालकी का जगह-जगह स्वागत किया गया। देव पालकी के विकासनगर पहुंचते ही आसपास के लोगों ने दर्शन कर महाराज से सुख-शांति की कामना की। जौनसार बावर क्षेत्र में मन्नत पूर्ण होने पर पालकी को रात्रि प्रवास के लिए अपने घर पर आमंत्रित करने की परंपरा है। लोग अपने अराध्य को अपने घर की सुख शांति के लिए घर में आमंत्रित करते हैं। हाजा गांव निवासी आलम खन्ना के परिवार ने कई वर्षों पूर्व हाजा गांव स्थित शीलगूर महाराज मंदिर में अपने परिवार की सुख शांति की कामना की थी। परिवार की मनोकामनाएं पूर्ण होने पर सोमवार को शिलगूर महाराज मंदिर हाजा से देव पालकी ने आलम खन्ना के निजी आवास विकासनगर के लिए प्रस्थान किया। इससे पूर्व सुबह शुभ मुहूर्त ढोल दमाऊं के साथ देवप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.