बलरामपुर, फरवरी 4 -- शिया समुदाय के लोगों ने इस रात को 12वें इमाम मेहंदी की विलादत का जश्न मनाया। फातिहा पढ़कर गरीबों में खाना और वस्त्र भी वितरित किया। सभी कब्रिस्तान पहुंचे और अपने पूर्वजों की याद में फातिहा पढ़ी। इस अवसर पर कई जगह महफिलें भी हुईं। शिया समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज पढ़ने के बाद राप्ती नदी व मधुपुर नहर में अर्जी भी डाली। जो लोग नदी नहीं पहुंच सके वे करबला व अपने घर के पास के ही तालाब में अपनी अर्जी डालकर परवरदिगार से रहमत, रोज़ी रोजगार और खैर-ओ-बरकत की दुआएं मांगीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.