चाईबासा, जनवरी 11 -- जगन्नाथपुर।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शियालजोड़ा़ गांव में बीती रात एक दंतैल हाथी ने करीब चार घंटे तक जमकर आतंक मचाया। हाथी के उत्पात से गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर और फटाखे फोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे दंतैल हाथी अचानक शियालजोड़ा़ गांव में घुस आया। इसके बाद हाथी ने गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हाथी ने जयनाथ महतो और ईश्वर महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं शंकर महतो के घर के पास लगे सब्जी के खेत को खाकर तहस-नहस कर दिया।हाथी रात 11 बजे से लेकर करीब 2 बजे तक गांव में घूम-घूमकर जो सामने आया, उसे नुकसान पहुंचाता रहा। भय के कारण ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबके रहे। बाद में ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.