कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर देहात। जनपद में सर्दी का सितम चरम पर है। शनिवार की रात शिमला से भी अधिक ठंडी रही। रात में पारा 3.2 डिग्री पर पहुंचने व बर्फीली हवा के चलते बढ़ी गलन ने लोगों को रजाइयों व कंबलों में भी ठिठुरन का अहसास कराया, जबकि खुले आसमान में डेरा डाले पशु-पक्षी कड़ाके की सर्दी में बेहाल रहे। दिन में कुछ देर को निकली धूप से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही मौसम फिर से सर्द होने से लोग घरों में दुबक गए। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जिले में मौसम सर्द हो गया है। कोहरे व शीतलहर के साथ तामपान में हो रही गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्दी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी बेसहारा, गरीबों व राहगीरों को हो रही है। शनिवार की रात इस सीजन की पहली व शिमला से भी अधिक सर्द रात रही। रात में पारा सामान्य से सवा चार डिग्री नीचे गिरने व बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.