शिमला, मार्च 9 -- विधानसभा के बजट सत्र के चलते शिमला जिले में होने वाली पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के चलते शिमला जिला में निर्धारित तिथियों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कर पाना संभव नहीं होगा। ऐसे में इस परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है।11 मार्च से 22 मार्च को होने वाली परीक्षा टली गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल के 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रदेशभर में अलग-अलग जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.