शिमला, जनवरी 23 -- हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार तड़के से हो रही भारी बर्फबारी ने शिमला सहित राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शिमला शहर और अपर शिमला में सड़कें बंद होने से आवागमन ठप है, वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में भी बर्फ और बारिश के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे कठिन हालात में शिमला पुलिस ने बर्फ में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए राहत कार्य शुरू कर अहम भूमिका निभाई है। शुक्रवार को शिमला पुलिस ने फागू क्षेत्र में बर्फबारी के बीच फंसी हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की दो बसों से कुल 44 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से 12 यात्रियों को ढली तक पहुंचाया गया, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। लगातार बर्फबारी के चलते शिमला को ऊपरी इलाकों से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.