शिमला, मार्च 25 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, दोनों बच्चे और कार ड्राइवर शामिल है। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक आल्टो कार (HP07-D1154) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कि उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बालूगंज थाना अंतर्गत शोघी पुलिस चौकी के तहत आनंदपुर-मैहली बायपास मार्ग पर लालपानी पुल के पास हुआ। हादसे में मरने वालों की पहचान चालक जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्म नेगी निवासी संजौली शिमला के अलावा भगवान दास (50), रूपा सूर्यवंशी (45), बेटी प्रगति (14 साल) और बेटे मुकुल हेतराम (10 साल) निवासी नवबहार शिमला के रूप में हुई है। शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बुधवार को बताया कि कार शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.