शिमला, दिसम्बर 23 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सरकारी अस्पताल में बेड पर लेटे मरीज की ताबड़तोड़ पिटाई करने वाले डॉक्टर का वीडियो तो आपने देखा ही होगा। बीते 24 घंटे में ही डॉक्टर की इस हरकत पर लोग खासा नाराज हैं। हिमाचल सरकार ने भी ऐक्शन लेते हुए उस डॉक्टर को पद से हटा दिया है। मामला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तक पहुंचा था जिसके बाद यह कार्रवाई हुई,लेकिन क्या आपको पता है वीडियो में गुस्सैल सा दिखने वाला डॉक्टर कभी हिमाचल के लिए हीरो था, जी हां 2 साल पहले उसने एक मरीज की जान बचाने के लिए प्रोटोकॉल तक की परवाह नहीं की थी।घटना क्या थी,वो जानिए मरीज अर्जुन पंवारशिमला जिले के कुपवी क्षेत्र के जुब्बल गांव के एक शिक्षक हैं, ने मीडिया को बताया कि वह एंडोस्कोपी (endoscopy) के लिए IGMC आए थे। प्रक्रिया के बाद, उन्हें दो घंटे आराम करने और एक्स...