रांची, अगस्त 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के पूर्व सीएम सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन मंगलवार शाम को अपने पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। लोकसभा में मंगलवार को ही शिबू सोरेन के साथ हाल ही में दिवंगत हुए सदन के तीन पूर्व सदस्यों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर दी। उन्होंने कहा है कि दुमका निर्वाचन क्षेत्र से आठ बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सामाजिक न्याय एवं जनजातीय कल्याण के लिए सदैव याद किया जाएगा। इसके अलावा कोडरमा संसदीय क्षेत्र से 8वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य रहे तिलकधारी प्रसाद सिंह सहित 13वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से निर्वाचित हुए रामरति बिंद को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.