रांची, जनवरी 26 -- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिला है। दिशोम गुरु को यह सम्मान लोक कल्याण के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्यों के लिए मिला है। शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सम्मान के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए शिबू सोरेन के योगदान को याद किया और साथ ही उनके लिए 'भारत रत्न' की चाह की ओर भी इशारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'हम सबके प्रिय सम्माननीय गुरुजी शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण सम्मान की घोषणा के लिए झारखंड की समस्त जनता की ओर से केंद्र सरकार को हार्दिक आभार और धन्यवाद देता हूं। गुरुजी का जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.